मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > आईप‍ीएल लीग > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कोलकाता नाइट राइडर्स पर जुर्माना  
कोलकाता नाइट राइडर्स को हैदराबाद डेक्‍कन चार्जर्स के खिलाफ आईपीएल ट्वंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच में तय समय में ओवर पूरे नहीं करने पर जुर्माना झेलना पड़ा।

हैदराबाद के राजीव गाँधी स्टेडियम में खेले गए इस मैच को कोलकाता नाइट राइर्डर्स ने 23 रन से जीता।

मैच रेफरी तलत अली ने नाइट राइडर्स के तय समय में दो ओवर कम डालने के कारण उस पर 1000 डॉलर का जुर्माना कर दिया।

आईपीएल के मैच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नियमों के तहत खेले जा रहे हैं। नाइट राइडर्स को पिछले मैच में भी समय पर ओवर पूरे नहीं करने के कारण 500 डॉलर गँवाने पडे़ थे।
और भी
एचसीए ने चीयरलीडर्स के कपडे़ बदले
राइडर्स के लिए महत्वपूर्ण जीत-गांगुली
चैलेंजर्स के लिए 'करो या मरो' का मुकाबला
कैच छोड़ना महँगा पड़ा-सहवाग
रॉयल्स की 3 विकेट से रोमांचक जीत
चैन की साँस नहीं ले पाएँगे भारतीय क्रिकेटर