मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > आईप‍ीएल लीग > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
एचसीए ने चीयरलीडर्स के कपडे़ बदले  
हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) ने भारतीय जनता पार्टी के दबाव के सामने घुटने टेकते हुए उप्पल स्टेडियम में होने वाले आईपीएल के ट्वेंटी-20 मैचों के दौरान चीयरलीडर्स के परिधान में बदलाव करने का फैसला किया है।

यह जानकारी भाजपा के आंध्रप्रदेश सचिव प्रभाकर ने दी। उन्होंने बताया कि एचसीए के सचिव शिवलाल यादव, भाजपा के राज्य अध्यक्ष बंडारू दत्तात्रेय और पुलिस अधिकारियों के बीच बातचीत में चीयरलीडर्स के परिधान में बदलाव करने पर सहमति बनी है।

भाजपा ने चीयरलीडर्स के नृत्य को अश्लील करार दिया था और कहा था कि डेक्‍कन चार्जर्स व कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज के मैच के दौरान चीयरलीडर्स के नृत्य के खिलाफ वह प्रदर्शन करेगी, लेकिन एचसीए के आश्वासन को देखते हुए पार्टी ने अपना आंदोलन रद्द कर दिया।
और भी
राइडर्स के लिए महत्वपूर्ण जीत-गांगुली
चैलेंजर्स के लिए 'करो या मरो' का मुकाबला
कैच छोड़ना महँगा पड़ा-सहवाग
रॉयल्स की 3 विकेट से रोमांचक जीत
चैन की साँस नहीं ले पाएँगे भारतीय क्रिकेटर
हार के लिए पूरी टीम जिम्मेदार-गिलक्रिस्ट