पठान हालाँकि आउट होने से पहले ही मेजबान टीम की जीत की नींव रख चुके थे। उन्हें इस शानदार पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। पठान के आउट होने के बाद मैदान पर उतरे मोहम्मद कैफ (नाबाद 17) और स्मिथ ने दूसरे विकेट के लिए 24 रन जोड़कर टीम को लक्ष्य के करीब पहुँचाया, लेकिन तभी स्मिथ धैर्य खो बैठे और आरपी सिंह की गेंद पर ओझा को कैच थमा बैठे।
कैफ और शेन वाटसन (नाबाद 5) ने इसके बाद जीत की औपचारिकता पूरी की। इससे पहले कार्यवाहक कप्तान एडम गिलक्रिस्ट और हर्शल गिब्स (19) ने हालाँकि मेहमान टीम को तूफानी शुरुआत दिलाकर पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े।
गिलक्रिस्ट ने आक्रामक तेवर अपनाते हुए तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर के तीसरे ओवर में तीन चौके जड़े। ऑस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाज ने इसके बाद मुनाफ पटेल पर भी दो चौके मारे।
गिलक्रिस्ट ने शेन वॉटसन पर डीप स्क्वेयर लेग के ऊपर से जोरदार छक्का भी जमाया। उन्होंने इसी ओवर में मिड ऑफ पर चौका भी जड़ा। गिलक्रिस्ट और गिब्स ने छठे ओवर में टीम का स्कोर 50 रन तक पहुँचाया।
मुनाफ ने गिब्स को विकेटकीपर महेश रावत के हाथों कैच कराकर इस सलामी जोड़ी को तोड़ा। गिलक्रिस्ट का साथ देने आए स्कॉट स्टायरिस (13) भी अधिक देर तक विकेट पर नहीं टिक पाए और यूसुफ पठान की गेंद पर वॉर्न को कैच थमा बैठे।
गिलक्रिस्ट ने पठान की गेंद को मिड विकेट पर खेलकर एक रन के साथ आईपीएल में अपना लगातार दूसरा अर्धशतक पूरा किया। वह हालाँकि इसके बाद अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं बढ़ा पाए और तेज गेंदबाज सिद्धार्थ त्रिवेदी की गेंद पर विकेटकीपर द्वारा लपके गए। उन्होंने अपनी पारी में 49 गेंद का सामना करते हुए नौ चौके और एक छक्का जड़ा। इस समय टीम का स्कोर तीन विकेट पर 97 रन था।
गिलक्रिस्ट के आउट होते ही डेक्कन चार्जर्स का मध्यक्रम लड़खड़ा गया और उसने मात्र आठ रन जोड़कर रोहित शर्मा (5), शाहिद अफरीदी (1) और संजय बांगड़ (3) के विकेट गँवा दिए। टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में चल रहे रोहित रन आउट हुए, जबकि अफरीदी वॉर्न की गेंद पर मुनाफ को कैच थमा बैठे। बांगड़ को वॉटसन की गेंद पर विकेटकीपर ने लपका।
वेणुगोपाल राव ने नाबाद 22 रन की पारी खेलते हुए अंतिम ओवरों में कुछ उपयोगी रन जोड़े और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया। राजस्थान रॉयल्स की ओर से वॉर्न ने 20 रन देकर दो विकेट झटके, जबकि त्रिवेदी पठान मुनाफ और वाटसन के खाते में एक एक विकेट आया। |