मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > आईप‍ीएल लीग > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
राजस्थान की रॉयल जीत  
यूसुफ पठान (68) और ग्रीम स्मिथ (40) के बीच पहले विकेट की शतकीय साझेदारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग ट्वेंटी-20 मुकाबले में यहाँ डेक्कन चार्जर्स को आठ विकेट से रौंदकर एक बार फिर लीग तालिका में चोटी पर पहुँच गया।

स्मिथ और पठान की उम्दा पारियों की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने दो विकेट पर 141 रन बनाकर 24 गेंद शेष रहते ही मैच जीत लिया।

इससे पहले एडम गिलक्रिस्ट (61) की तूफानी पारी के बावजूद डेक्कन चार्जर्स मध्यक्रम के लड़खड़ाने के कारण बल्लेबाजी के अनुकूल दिख रही पिच पर निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर 140 रन ही बना सकी।

पठान ने अपनी पारी में 37 गेंद का सामना करते हुए नौ चौके और दो गगनचुम्बी छक्के जडे़, जबकि स्मिथ ने 43 गेंद में चार चौके मारे।
शेन वाटसन ने आरपी सिंह की गेंद पर चौका जड़कर टीम को जीत दिलाई।

राजस्थान रॉयल्स इस जीत के बाद आठ मैचों में 12 अंक के साथ एक बार फिर आईपीएल लीग अंक तालिका में चोटी पर पहुँच गया है, जबकि डेक्कन चार्जर्स इतने ही मैचों में छह हार के बाद चार अंक के साथ आठ टीमों में सातवें स्थान पर है और उसकी सेमीफाइनल में पहुँचने की राह भी कठिन हो गई है।

डेक्कन चार्जर्स के 141 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम को पठान और स्मिथ की जोड़ी ने मात्र 12.4 ओवर में 109 रन जोड़कर तेजतर्रार शुरुआत दिलाई। स्मिथ ने तेज गेंदबाज विनय कुमार के पहले ओवर की पहली दो गेंद पर चौके जड़कर अपने इरादे जता दिए। पठान ने भी अपने साथी के नक्शेकदम पर चलते हुए स्कॉट स्टायरिस पर मिड विकेट के ऊपर से छक्का जड़ा।

पठान ने पारी का छठा ओवर डालने आए स्पिनर प्रज्ञान ओझा को निशाना बनाते हुए उन पर दो चौके और एक छक्का लगाते हुए 17 रन बटोरे। स्मिथ और पठान ने चौकों और छक्कों के बीच स्ट्राइक बदलते रहने को भी पूरी तरजीह देते हुए सिंगल और दो रन लेने में भी कोई कोताही नहीं बरती। दोनों ने छठे ओवर में टीम का स्कोर 50 रन तक पहुँचाया।

पठान ने संजय बांगड़ पर मिड विकेट और लांग ऑन के बीच से चौका मारने के बाद गेंद को फाइन लेग बाउंड्री के पार पहुँचाया। पठान ने ओझा की गेंद पर दो रन के साथ 28 गेंद में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया।

गिलक्रिस्ट ने इसके बाद गेंदबाजी की कमान वेणुगोपाल राव हो सौंपी। पठान ने इस कामचलाऊ स्पिनर का स्वागत लांग ऑन और एक्स्ट्रा कवर पर दो चौके जड़कर किया।

पठान ने ओझा पर एक और चौका मारा, लेकिन इस स्पिनर की गेंद को एक बार फिर सीमा रेखा के पार पहुँचाने के प्रयास में वह लांग ऑफ पर हर्शल गिब्स को आसान कैच थमा बैठे।
1 | 2  >>  
और भी
संगकारा के बगैर भी टीम संतुलित-युवराज
गिलक्रिस्ट बन गए आईपीएल के 'सिक्सर किंग'
हरभजन मामले की जाँच पूरी
अरसे बाद दिखी बालाजी की मुस्कान
बेंगलोर और कोलकाता पर जुर्माना
बदला चुकाना चाहेगा पंजाब