मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > आईप‍ीएल लीग > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हरभजन मामले की जाँच पूरी
बीसीसीआई को सोमवार को रिपोर्ट सौंपेंगे नानवटी
सुनवाई शुक्रवार की शाम सवा चार बजे समाप्त हुई और दोनों खिलाड़ी बाहर आ गए। उसके तुरंत बाद नानावटी और शाह भी बाहर आए। नानावटी ने कहा मैं अपनी रिपोर्ट सोमवार को सौंपूँगा। मैंने अपने रिकार्ड के लिए पूरी प्रक्रिया का वीडियो बना लिया है। इसमें हर पक्ष की बातें को शामिल किया गया है। इतना ही नहीं, नानावटी ने मैच रैफरी फारूख इंजीनियर से भी बात कर ली है।

बीसीसीआई अधिकारी शाह ने कहा इस मामले में मैच रैफरी फारूख इंजीनियर से बात की। सुनवाई पूरी हो गई है। साथ ही नानावटी ने दोनों खिलाड़ियों के बयान रिकार्ड कर लिए हैं, जो सोमवार को बीसीसीआई अध्यक्ष शरद पवार को देंगे ।

ऐसा माना जा रहा है कि हरभजन ने 28 अप्रैल को इंजीनियर के समक्ष सुनवाई में खुद को दोषी मानते हुए अपनी गलती स्वीकार की है। साथ ही उन्होंने एक ओर मौका देने की बात भी कहीं है, जिसमें गलती न दोहराने की बात पर भी जोर दिया है।

हालाँकि बीसीसीआई उन्हें सजा दिए बगैर नहीं छोड़ेगी और ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि इस तुनकमिजाज आफ स्पिनर पर 10 वनडे मैचों का प्रतिबंध लगाया जा सकता है। आईपीएल ने हरभजन पर आईपीएल के बचे सभी मैचों का प्रतिबंध लगा दिया था, जिससे उन्हें करीब तीन करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।

नानावटी अपनी रिपोर्ट सोमवार को पवार को सौंपेंगे और अनुशासनात्मक समिति इस पर अंतिम फैसला करेंगी। पवार के अलावा भावी अध्यक्ष शंशाक मनोहर उपाध्यक्ष चिरायू अमीन इस समिति के अन्य सदस्य हैं।
<< 1 | 2 
और भी
अरसे बाद दिखी बालाजी की मुस्कान
बेंगलोर और कोलकाता पर जुर्माना
बदला चुकाना चाहेगा पंजाब
क्रिकेट के दस सटोरिए गिरफ्तार
राहुल द्रविड़ को वापसी की उम्मीद
क्षमता को ध्यान में रखकर गेंदबाजी की-गांगुली