मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > आईप‍ीएल लीग > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
क्रिकेट के दस सटोरिए गिरफ्तार  
आन्ध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में पुलिस के गुंडा निरोधक दल (एजीएस) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैचों पर सट्टा लगाने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलने पर एजीएस ने गोविन्दराजुलू मछली बाजार में स्थित एक दुकान पर छापा मारकर आईपीएल के दिल्ली और कोलकाता में खेले जा रहे मैचों पर सट्टा लगाते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए सट्टेबाजों के कब्जे से करीब 70 हजार रुपए नकद, नौ मोबाइल फोन तथा एक टेलीविजन बरामद किया गया है। पुलिस ने इस सिलसिले में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
और भी
राहुल द्रविड़ को वापसी की उम्मीद
क्षमता को ध्यान में रखकर गेंदबाजी की-गांगुली
ईडन गार्डन के मीडिया केंद्र पर बिजली गुल
ईडन गार्डन्स पर 'दादा' का धमाल
...तो साहसिक कप्तान कहलाते सहवाग
धोनी को मैन ऑफ द मैच देने पर सवाल