पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मिस्बाह उल हक के आईपीएल में शराब व्यवसायी विजय माल्या के स्वामित्व वाली बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स टीम की ओर से खेलने को लेकर उठे विवाद को शांत करते हुए कहा कि इस बल्लेबाज ने कुछ भी गलत नहीं किया है।
पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शफकत नगमी ने कहा कि मिस्बाह को इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने से नहीं रोका जाएगा।
नगमी ने कहा कि सिर्फ इसलिए कि वे जिस टीम के लिए खेल रहे हैं उसके मालिक एक शराब निर्माता हैं। इसका मतलब यह नहीं कि वे आईपीएल में बेंगलोर रॉयल चैलेजर्स के लिए नहीं खेल सकते हैं।
|