इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार पाँच जीत के बाद सातवें आसमान पर मौजूद राजस्थान रॉयल्स से अगले हफ्ते पाकिस्तान के बल्लेबाज यूनुस खान के जुड़ने से इस टीम के तरकश में एक और तीर शामिल हो जाएगा।
यूनुस टीम से जुड़ने के लिए 14 या 15 मई को रवाना होंगे और उन्हें उम्मीद है कि टूर्नामेंट के अंतिम चरण में खेलने का मौका मिलेगा।
यूनुस ने कहा वैसे मुझे पर वहाँ जाकर तुरंत अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव नहीं रहेगा, क्योंकि टीम ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। मैं आईपीएल के माहौल का लुत्फ उठाना चाहता हूँ।
|