बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स के मालिक विजय माल्या ने टीम के गेंदबाजी कोच वेंकटेश प्रसाद के भविष्य को लेकर लगाई जा रही अटकलों को विराम देते हुए कहा कि वे भारत के इस पूर्व तेज गेंदबाज का पूरा समर्थन करते हैं और हरदम उनके साथ हैं।
चारू शर्मा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद से हटने और पूर्व टेस्ट बल्लेबाज ब्रजेश पटेल के उनकी जगह लेने के बाद माल्या ने खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन पर पूरा विश्वास जताया।
उन्होंने कहा कि मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूँ कि राहुल द्रविड़ की कप्तानी वाली टीम के सभी खिलाड़ियों और मुख्य क्रिकेट अधिकारी मार्टिन क्रो तथा उनकी टीम पर मेरा भरोसा बरकरार है।
माल्या ने कहा कि उन्होंने पटेल को मुख्य कार्यकारी अधिकारी इसलिए चुना, क्योंकि वे कर्नाटक के दिग्गज बल्लेबाज रह चुके हैं और स्थानीय हालातों को अच्छी तरह समझते हैं।
|