मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > आईप‍ीएल लीग > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
तेजी से साथ चलना सीख रहा हूँ-द्रविड़
भारतीय टीम के बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने कहा कि मैं आईपीएल में तूफानी ट्वेंटी-20 क्रिकेट की तेजी के साथ चलना सीख रहा हूँ और मुझे इस खेल की आदत डालना होगी। इसके लिए तेजी और नई तकनीक को लगातार सीखने का प्रयास कर रहा हूँ।

बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान द्रविड़ ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 51 रनों की शानदार पारी खेलते हुए टूर्नामेंट में निरंतर अच्छा प्रदर्शन किया है।

आईपीएल में उनकी सफलता के राज के बारे में पूछने पर द्रविड़ ने कहा कि ट्वेंटी-20 मैच में नई तकनीक पर अधिक जोर नहीं दिया जाता। आपको आक्रामक होना होगा, लेकिन एक अच्छा शॉट अच्छा शॉट ही होता है और जब भी संभव हो मैं ऐसे शॉट खेलने की पूरी कोशिश करता हूँ।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आज कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले की अंतिम एकादश के बारे में अभी फैसला नहीं किया गया है।

द्रविड़ के अनुसार अँगुली में फ्रैक्चर के कारण सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर दो से तीन हफ्ते तक नहीं खेल पाएँगे, जो हमारे लिए बड़ा झटका है।
और भी
मुंबई की सात विकेट से आसान जीत
साजिद मेहमूद ने भी पेशकश ठुकराई थी
टेस्ट मैच है युवाओं की असल परीक्षा-गांगुली
बल्लेबाजों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं गेंदबाज
पहले की मैच फुटेज देख सकता हूँ-नानावटी
सहवाग को फॉर्म बरकरार रहने की उम्मीद