मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > आईप‍ीएल लीग > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
साजिद मेहमूद ने भी पेशकश ठुकराई थी
इंडियन प्रीमियर लीग की पेशकश ठुकराने के रवि बोपारा के बयान के एक दिन बाद इंग्लैंड टीम के उनके साथी साजिद मेहमूद ने भी दावा किया है कि राष्ट्रीय टीम में जगह वापस पाने के लिए उन्होंने भी इस लुभावने ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट में खेलने से इनकार कर दिया था।

पिछले साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के एशेज दौरे के बाद राष्ट्रीय टीम से बाहर मेहमूद ने कहा कि आईपीएल की दो फ्रेंचाइजी ने उन्हें लुभावनी पेशकश की थी जिसे उन्होंने ठुकरा दिया।

मेहमूद ने बीबीसी स्पोर्ट्स से कहा कि मुझे आईपीएल से जुड़ने की पेशकश मिली थी लेकिन इंग्लैंड टीम में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूँ।

वर्ष 2006 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले इस 26 वर्षीय तेज गेंदबाज का मानना है कि इस टूर्नामेंट में इतने पैसों की पेशकश की जा रही है कि खिलाड़ी इसे राष्ट्रीय टीम पर तरजीह दे सकते हैं।
और भी
टेस्ट मैच है युवाओं की असल परीक्षा-गांगुली
बल्लेबाजों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं गेंदबाज
पहले की मैच फुटेज देख सकता हूँ-नानावटी
सहवाग को फॉर्म बरकरार रहने की उम्मीद
कोटला के कुरुक्षेत्र में धुरंधरों का द्वंद्व
धोनी की टीम को हल्के से नहीं लेंगे-सहवाग