मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > आईप‍ीएल लीग > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पहले की मैच फुटेज देख सकता हूँ-नानावटी
हरभजन ने आखिर किस उकसावे में आकर टीम इंडिया के अपने साथी एस. श्रीसंथ को थप्पड़ मारा इस बारे में वीडियो फुटेज देखकर कोई साक्ष्य पाने में विफल रहने के बाद बीसीसीआई द्वारा नियुक्त आयुक्त सुधीर नानावटी ने कहा कि इस घटना को श्रृंखलाबद्ध रूप से स्थापित करने के लिए वह मैच की रिकॉर्डिंग देख सकते हैं।

नानावटी ने कहा कि मैं सिर्फ इतना जानना चाहता हूँ (उकसावे के बारे में) कि हरभजन ने जो किया, क्या वह उसकी प्रतिक्रिया थी?

उन्होंने एनडीटीवी से कहा मुझे अब तक जो दस्तावेज मिले हैं, उससे इस बारे में (उन्हें उकसाया गया) कोई संकेत नहीं मिलता। मुझे पूरे क्रिकेट मैच की रिकॉर्डिंग देखनी पड़ सकती है।

हरभजन ने इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी टीम मुंबई इंडियन्स की मोहाली में श्रीसंथ की किंग्स इलेवन पंजाब के हाथों शिकस्त के बाद इस तेज गेंदबाज को थप्पड़ जड़ दिया था।

इसके बाद हरभजन के आईपीएल के बाकी मैचों में खेलने पर प्रतिबंध के अलावा उन पर जुर्माना भी लगाया गया। नानावटी ने कहा कि वह किंग्स इलेवन के कप्तान युवराजसिंह, मुंबई इंडियन्स के कोच लालचंद राजपूत और दोनों टीमों के मैनेजरों से भी बात कर सकते हैं।

उन्होंने कहा मुझे युवराज, लालचंद राजपूत या टीम मैनेजरों से भी बात करनी पड़ सकती है क्योंकि मैंने अंपायरों के जो बयान रिकॉर्ड किए हैं, उनमें इसका (उकसाने) का संकेत नहीं मिलता।

नानावटी ने इस सप्ताहांत अहमदाबाद में हरभजन और श्रीसंथ को समन जारी किया है और वह अपनी अंतिम रिपोर्ट बीसीसीआई अध्यक्ष शरद पवार को सोमवार को सौंपेंगे।
और भी
सहवाग को फॉर्म बरकरार रहने की उम्मीद
कोटला के कुरुक्षेत्र में धुरंधरों का द्वंद्व
धोनी की टीम को हल्के से नहीं लेंगे-सहवाग
आईपीएल के लिए हर साल स्लॉट तय हो
ऊपरी क्रम में खेल सकते हैं धोनी
जंग लड़ेंगे दिल्ली और चेन्नई