अपनी टीम की लगातार तीसरी हार पचा नहीं पा रहे चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्रसिंह धोनी ने अपने बल्लेबाजों को कसूरवार ठहराते हुए कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले मैच में वह शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी कर सकते हैं।
धोनी ने डेक्कन चार्जर्स के हाथों सात विकेट से पराजय के बाद कहा कि हमें एक टीम के रूप में जमकर खेलना होगा। हमारे शीर्षक्रम के बल्लेबाज शॉट खेलने की जल्दी में आउट हो रहे हैं। उनके जेहन में दुविधा रहती है कि शॉट खेले या नहीं, जिससे विकेट गिरते हैं।
टीम में भावी बदलावों के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि हम अलग-अलग संयोजन आजमाएँगे लेकिन कोई बदलाव नहीं होगा। मैं बल्लेबाजी क्रम में तीसरे या चौथे नंबर पर उतर सकता हूँ। हार से घबराने की बजाय हमें एक टीम के रूप में अच्छा खेलना होगा।
|