मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > आईप‍ीएल लीग > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हरभजन को पड़ा तीन करोड़ का चाँटा
हरभजनसिंह ने इंडियन प्रीमियर लीग के एक मैच के बाद जब एस श्रीसंथ को थप्पड़ मारा तो उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा कि यह भारतीय क्रिकेट के इतिहास का सबसे महँगा तमाचा साबित होगा।

मैदान पर अपनी हरकतों के लिए बदनाम हरभजन इस चाँटे के कारण आईपीएल के बाकी मैचों से बाहर हो गए और उन पर जुर्माना भी लगाया गया।

मुकेश अंबानी की मुंबई इंडियन्स टीम द्वारा 3 करोड़ 40 लाख रूपए में खरीदे गए हरभजन को अब सिर्फ 48 लाख रुपए मिलेंगे। इसके अलावा उन्हें तीसरे मैच के बाद से सारी मैच फीस भी गँवानी पड़ेगी।

आईपीएल आयुक्त ललित मोदी ने कहा कि एक खिलाड़ी की फीस 14 मैचों में बाँटी गई है और हरभजन को सिर्फ पहले दो मैचों की फीस मिलेगी।

इस तमाचे के कारण हरभजन को तीन करोड़ रुपए का चूना लगा है। दूसरी ओर श्रीसंथ को पूरे ढाई करोड़ रुपए मिलेंगे जो प्रीति जिंटा की मोहाली टीम ने नीलामी में उनकी बोली के लिए लगाए थे।
और भी
मुंबई इंडियन्स की किस्मत दाँव पर
हरभजन पर प्रतिबंध का थप्पड़
आईपीएल की अंक तालिका
प्रीति ने युवी को गले लगाया
अपनी क्षमता पर भरोसा था-गिलक्रिस्ट
हरभजन को निष्पक्ष सुनवाई का वायदा