मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > आईप‍ीएल लीग > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हरभजन पर प्रतिबंध का थप्पड़
कोच राजपूत पर जुर्माना, श्रीसंथ को चेतावनी
तुनकमिजाज ऑफ स्पिनर हरभजनसिंह पर टीम इंडिया के अपने साथी और इंडियन प्रीमियर लीग के प्रतिद्वंद्वी एस. श्रीसंथ को थप्पड़ मारने के आरोप में सोमवार को ट्वेंटी-20 लीग के इस सत्र के शेष मैचों में खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

मैच रैफरी फारूख इंजीनियर ने इस मामले की सुनवाई के दौरान वीडियो फुटेज देखने के बाद हरभजन को लेवल-4.2 के तहत दोषी मानते हुए आईपीएल के इस सत्र के बाकी मैच खेलने पर रोक लगा दी। लेवल 4.2 साथी खिलाड़ी को शारीरिक चोट पहुँचाने से संबंधित है। इसके अलावा तीसरे मैच के बाद की मैच फीस भी जब्त कर ली गई है।

हरभजन ने भी हालाँकि अपनी गलती स्वीकार कर ली थी। उन पर आरोप था कि मोहाली में मुंबई इंडियन्स और किंग्स एकादश पंजाब के बीच हुए मुकाबले में अपनी मुंबई टीम की हार के बाद उन्होंने विरोधी टीम के तेज गेंदबाज श्रीसंत को थप्पड़ रसीद कर दिया था।

मुंबई इंडियन्स के कोच लालचंद राजपूत को भी खेल भावना से संबंधित लेवल-2 का दोषी पाया गया और उनकी भी 50 प्रतिशत मैच फीस काट ली गई। हरभजन हालाँकि इस सजा के खिलाफ अपील कर सकते हैं।

हरभजन ने सुनवाई के बाद कहा कि मैंने जो गलती की उसकी सजा हमें मिल गई। वे (श्रीसंथ) मेरे भाई की तरह हैं और हमें आगे भी भारत के लिए एक साथ खेलना है।

मैच रैफरी ने हालाँकि हरभजन की इस बात को मानने से इनकार कर दिया कि श्रीसंथ ने उन्हें उकसाया था। हालाँकि इस तेज गेंदबाज को भी उनके व्यवहार के लिए मैच रैफरी इंजीनियर ने चेतावनी दी।

सुनवाई के दौरान हरभजन ने बीसीसीआई द्वारा उन्हें दिए गए कारण बताओ नोटिस का जवाब भी दिया। हरभजन इससे पहले भी विवादों के घेरे में रहे हैं। भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भी इस ऑफ स्पिनर पर मेजबान टीम के आलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स पर नस्ली टिप्पणी करने का आरोप लगा था।

हरभजन को पड़ा तीन करोड़ का चाँटा
प्रतिबंध क्रिकेटरों के लिए सबक-केसीए
भज्जी के परिवार ने मीडिया से कन्नी काटी
इंजीनियर ने कराई भज्जी-श्रीसंथ की दोस्ती
भज्जी के प्रतिबंध पर टिप्पणी से इनकार
हाथ मिलाते वक्त मारा था चाँटा
...लेकिन सीमा मत लाँघो-मैग्राथ
विवादों और भज्जी का चोली दामन का साथ
हमने एक कड़ा संदेश दिया-मोदी
और भी
आईपीएल की अंक तालिका
प्रीति ने युवी को गले लगाया
अपनी क्षमता पर भरोसा था-गिलक्रिस्ट
हरभजन को निष्पक्ष सुनवाई का वायदा
लक्ष्मण ने की गिलक्रिस्ट की तारीफ
डेक्कन की बैटरी चार्ज