मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > आईप‍ीएल लीग > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अपनी क्षमता पर भरोसा था-गिलक्रिस्ट
मुंबई इंडियंस के खिलाफ सिर्फ 48 गेंद में 109 रन बनाकर डेक्कन चार्जर्स को इंडियन प्रीमियर लीग में पहली जीत दिलाने वाले एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि मुझे अपनी क्षमता पर भरोसा था और मैं एक अच्छी पारी खेलने में कामयाब रहा।

टूर्नामेंट का सबसे तेज शतक जमाने वाले गिलक्रिस्ट ने कहा कि यह विकेट बहुत अच्छा था। दोनों टीमों के लिए यह मैच बहुत अहम था। मैने अपनी क्षमता पर भरोसा किया और बड़ी पारी खेली।

उन्होंने जीत का श्रेय अपनी टीम के सभी खिलाड़ियों को देते हुए कहा कि यह ऑल राउंड प्रदर्शन से मिली जीत है। हमारे गेंदबाजों ने मुंबई को सिर्फ 154 रन पर रोका, जिससे बल्लेबाजों का काम आसान हो गया।

ऑस्ट्रेलिया के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि ट्वेंटी-20 क्रिकेट में सिर्फ एक गेंद या एक अच्छा कैच पासा पलट सकता है। मैने यह बात ध्यान में रखकर बल्लेबाजी की।

उन्होंने आईपीएल को बेहतरीन पहल करार देते हुए कहा कि पूरी दुनिया इसे देख रही है और इसका हिस्सा बनना सुखद अनुभव है। यह अच्छी पहल है और आने वाला समय इसी का है।
और भी
हरभजन को निष्पक्ष सुनवाई का वायदा
लक्ष्मण ने की गिलक्रिस्ट की तारीफ
डेक्कन की बैटरी चार्ज
हरभजनसिंह पर लंबा प्रतिबंध लगे
मैंने हरभजन को माफ किया-श्रीसंथ
कैमरे में कैद है हरभजन की हरकत-मोदी