मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > आईप‍ीएल लीग > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
लक्ष्मण ने की गिलक्रिस्ट की तारीफ
इंडियन प्रीमियर लीग में पहली जीत से उत्साहित डेक्कन चार्जर्स के कप्तान वीवीएस लक्ष्मण ने टूर्नामेंट का सबसे तेज शतक जड़ने वाले अपने सलामी बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट की जमकर तारीफ की।

लक्ष्मण ने मुंबई इंडियंस पर दस विकेट से जीत दर्ज करने के बाद कहा कि गिलक्रिस्ट अगर फॉर्म में हो तो दुनिया के किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को नेस्तनाबूद कर सकते हैं। उन्‍हें एक खराब या अच्छी गेंद का इंतजार नहीं रहता। उनके फॉर्म के आगे विरोधी की सारी रणनीति धरी की धरी रह जाती है।

उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह खुशी की बात है कि गिलक्रिस्ट सही समय पर फॉर्म में आ गए हैं। उम्मीद है कि यहाँ से हमारी जीत का सिलसिला अब नहीं थमेगा।

लक्ष्मण ने अपने गेंदबाजों को भी जीत का श्रेय देते हुए कहा कि सपाट विकेट पर गेंदबाजों ने सटीक लाइन और लैंग्थ पकड़े रखी। मुंबई इंडियंस को कम स्कोर पर रोकने के कारण मैं उन्हें भी श्रेय देना चाहूँगा।

उन्होंने यह भी कहा कि इस पिच पर बाद में बल्लेबाजी करने का उनकी टीम को फायदा मिला। वहीं हरभजनसिंह की गैर मौजूदगी में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने वाले शान पोलाक ने भी गिलक्रिस्ट की जमकर प्रशंसा की।

दक्षिण अफ्रीका के इस हरफनमौला ने कहा कि गिलक्रिस्ट की बल्लेबाजी के आगे हम बैकफुट पर आ गए। उनके सामने अलग-अलग गेंदबाजी संयोजन आजमाए पर किसी को सफलता नहीं मिली।

लगातार चौथी हार के बारे में उन्होंने कहा कि एक टीम के रूप में हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। गेंदबाजी, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण सभी विभागों में निराशा हाथ आई जिससे विरोधी टीम पर दबाव भी नहीं बन सके।
और भी
डेक्कन की बैटरी चार्ज
हरभजनसिंह पर लंबा प्रतिबंध लगे
मैंने हरभजन को माफ किया-श्रीसंथ
कैमरे में कैद है हरभजन की हरकत-मोदी
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में भी छाया चाँटा
लगातार अच्छे प्रदर्शन से मिली जीत-युवराज