क्रिकेट पंडित भले ही इंडियन प्रीमियर लीग पर खेल को निचले स्तर तक ले जाने का आरोप लगाये लेकिन सचिन तेंडुलकर का मानना है कि आलोचना करने की बजाय ग्लैमर से भरी इस ट्वेंटी20 श्रृंखला की तारीफ की जानी चाहिए जिसने क्रिकेट का वैश्वीकरण किया है। तेंडुलकरने कहा मुझे नहीं लगता कि आईपीएल से क्रिकेट का स्तर गिरा है। यह क्रिकेट का एक और स्वरूप ही है। उन्होंने कहा टेस्ट क्रिकेट पहले से था फिर वनडे क्रिकेट आया जो काफी सफल रहा। यदि आईपीएल के जरिये खेल का वैश्वीकरण हो रहा है तो इसमें क्या बुराई है। यह क्रिकेट के बेहतर है। तेंडुलकर ने कहा कि पिछले 19 साल से क्रिकेट खेलने के बावजूद... |