अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत से पहले ही लोकप्रियता की ऊँचाई छूने के बावजूद सचिन तेंडुलकर की पत्नी अंजलि जब पहली बार 1990 में उनसे मिलीं तो इस दिग्गज बल्लेबाज को नहीं पहचान पाईं और उन्होंने कहा कि मास्टर-ब्लास्टर उनकी क्रिकेट की समझ की कमी के ही कायल हो गए थे। वर्ष 1995 में तेंडुलकर से विवाह रचाने वाली अंजलि ने कहा कि मैं उनसे पहली बाद मुंबई हवाई अड्डे पर मिली थी...