आलेख | युग पुरुष | अलविदा सौरव | क्रिकेट टिकर | एशेज 2009 | चैंपियंस लीग टी-20 | टी-20 विश्व कप | आईपीएल 2009 | कुंबले | क्रिकेट स्कोरकार्ड | खिलाड़ी परिचय | समाचार | वर्तमान/पिछली श्रृंखलाएँ | सचिन | आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2009
मुख पृष्ठ » खेल-संसार » क्रिकेट » समाचार » कॉलिंगवुड का रिकॉर्ड 171 वाँ मैच
Feedback Print Bookmark and Share
 
इंग्लैंड के भरोसेमंद बल्लेबाज ॉल कॉलिंगवुड अपनी देश की तरफ से सर्वाधिक वनडे खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

कॉलिंगवुड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कल दूसरे वनडे में यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने एलेक स्टीवर्ट (170 मैच) को पीछे छोड़ दिया है। कॉलिंगवुड ने अपनी इस उपलब्धि का जश्न अपने वनडे करिअर का पाँचवाँ शतक और इंग्लैंड की शानदार जीत के साथ मनाया।

कॉलिंगवुड अबतक 171 मैचों में 4390 रन बनाने के अलावा 99 विकेट भी हासिल कर चुके हैं। दूसरे वनडे में वह शतक और दो विकेट के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत 'मैन ऑफ द मैच' भी रहे थे।

इंग्लैंड ने यह मैच जीतकर अपने वनडे इतिहास की 250 वीं जीत हासिल कर ली है। क्रिकेट के जन्मदाता इंग्लैंड ने अब तक 523 वनडे में 250 जीते हैं, 250 हारे हैं, पाँच टाई रहे हैं और 18 में कोई परिणाम नहीं निकला है। (वार्ता)
संबंधित जानकारी खोजें