आलेख | युग पुरुष | अलविदा सौरव | क्रिकेट टिकर | एशेज 2009 | चैंपियंस लीग टी-20 | टी-20 विश्व कप | आईपीएल 2009 | कुंबले | क्रिकेट स्कोरकार्ड | खिलाड़ी परिचय | समाचार | वर्तमान/पिछली श्रृंखलाएँ | सचिन | आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2009
मुख पृष्ठ » खेल-संसार » क्रिकेट » समाचार » वीरू के पास छह हजारी बनने का मौका
Feedback Print Bookmark and Share
 
कानपुर का ग्रीन पार्क जहाँ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर के 13 हजारी बनने का गवाह बनने की आस लगाए बैठा है, वहीं विस्फोटक ओपनर वीरेन्द्र सहवाग के पास भी इस मैच में 6000 टेस्ट रन पूरे करने का मौका रहेगा।

सचिन 13 हजार रन के टेस्ट शिखर से इस समय सिर्फ 123 रन दूर हैं। उनके 160 मैचों में इस समय 12877 रन हैं। सचिन के क्लोन कहे जाने वाले सहवाग के पास भी अपने आदर्श के साथ इस मैच को यादगार बनाने का मौका रहेगा।

हालाँकि सहवाग के लिए 6000 की मंजिल थोड़ी बड़ी है। उन्हें इस मंजिल तक पहुँचने के लिए श्रीलंका के खिलाफ कल से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में 176 रन बनाने होंगे। वीरू के इस समय तक 70 मैचों में 49.77 के औसत से 5824 रन हैं।

क्रिकेट के इतिहास में दो तिहरे शतक बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज वीरू का बल्ला हालाँकि पहले टेस्ट में पूरी तरह नहीं चल पाया था, लेकिन उन्होंने भारत की दूसरी पारी में ताबड़तोड़ अर्द्धशतक बनाकर मेजबान टीम को ठोस शुरुआत दी थी।

अपने करियर में 15 शतक और 19 अर्द्धशतक बना चुके वीरू के बल्लेबाजी स्टाइल से कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को हालाँकि कोई शिकायत नहीं है और वह मानते हैं कि यह वीरू का स्टाइल है और वही इसी अंदाज में खेलते हैं।

वीरू यदि ग्रीन पार्क में 6000 रन पूरे कर लेते हैं तो वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के नौंवे बल्लेबाज बन जाएँगे। भारत में अभीतक यह उपलब्धि गुंडप्पा विश्वनाथ, मोहम्मद अजहरुद्दीन, वीवीएस लक्ष्मण, दिलीप वेंगसरकर, सौरव गांगुली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़ और सचिन को ही हासिल है। (वार्ता)
संबंधित जानकारी खोजें