कप्तान लक्ष्मीरतन शुक्ला के चोटिल होने के कारण सौराष्ट्र के खिलाफ यहाँ मंगलवार से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी मैच में बंगाल टीम की कप्तान मनोज तिवारी संभालेंगे।
बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) ने बताया कि शुक्ला को हैमस्ट्रिंग की समस्या है, जिसके कारण वह इस मैच में नहीं खेल पाएँगे। टीम में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और रोहन गावस्कर को भी शामिल किया गया है।
कैब के संयुक्त सचिव विश्वरूप रे ने बताया कि तिवारी टीम के उप-कप्तान हैं। उन्होंने मैसूर में भी कर्नाटक के खिलाफ मैच में कप्तानी की थी। उस मैच में भी शुक्ला पैर की चोट के कारण नहीं खेल पाए थे।
बंगाल टीम : मनोज तिवारी (कप्तान), रिद्धिमान साहा, सौरव गांगुली, दीपदास गुप्त, रोहन गावस्कर, अभिषेक झुनझुनवाला, अरिंदम दास, रोहन बनर्जी, सौराशीष लाहिडी, अशोक डिंडा, दिब्येंदु चक्रवर्ती, सौरभ सरकार, स्यान शेखर मंडल, इरेस सक्सेना और रणदेब बोस। (वार्ता)