आलेख | युग पुरुष | अलविदा सौरव | क्रिकेट टिकर | एशेज 2009 | चैंपियंस लीग टी-20 | टी-20 विश्व कप | आईपीएल 2009 | कुंबले | क्रिकेट स्कोरकार्ड | खिलाड़ी परिचय | समाचार | वर्तमान/पिछली श्रृंखलाएँ | सचिन | आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2009
मुख पृष्ठ » खेल-संसार » क्रिकेट » समाचार » गिब्स लेंगे चोटिल कैलिस की जगह
Feedback Print Bookmark and Share
 
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हर्शल गिब्स इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय शृंखला के शेष मैचों के लिए चोटिल ऑलराउंडर जैक्स कैलिस की जगह लेंगे।

कैलिस पिछले महीने भारत में चैंपियंस लीग के दौरान अपनी पसली में चोट खा बैठे थे, जिसके कारण वह ना केवल इस वनडे सिरीजसे बाहर हो गए हैं, बल्कि उनका 16 दिसंबर से सेंचुरियन में होने वाले पहले टेस्ट में खेलना भी संदिग्ध है।

कैलिस ने सेंचुरियन में हालाँकि ट्‍वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। उन्होंने इस मैच में सात रन बनाए थे लेकिन गेंदबाजी नहीं की थी।

दक्षिण अफ्रीका इंग्लैंड से दूसरा वनडे हारकर पाँच मैचों की सिरीज में 0-1 से पिछड़ चुका है। गिब्स टीम के साथ केपटाउन में बुधवार को जुडेंगे। जहाँ तीसरा वनडे दो दिन बाद खेला जाना है।

गिब्स दक्षिण अफ्रीका के लिए अंतिम बार सितंबर में हुई चैंपियंस ट्राफी में खेले थे लेकिन इसके बाद वह जिम्बाब्वे और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे टीम में स्थान नहीं बना पाए थे।

गिब्स का भारत में चैंपियंस लीग के दौरान निराशाजनक प्रदर्शन रहा था और केप कोबराज की तरफ से खेलते हुए वह चार मैचों में सिर्फ 43 रन बना सके थे।

हालाँकि घरेलू क्रिकेट में 40 ओवर की प्रतियोगिता में उन्होंने कोबराज के लिए अच्छा प्रदर्शन करते हुए चार मैचों में 163 रन बनाए हैं। कैलिस की चोट ने गिब्स को अपने करियर को फिर से उठाने के लिए एक नई लाइफलाइन दे दी है। (वार्ता)
संबंधित जानकारी खोजें