उत्तरप्रदेश के औद्योगिक शहर कानपुर में अगले दो तीन दिनों में बरसात होने की संभावना है जिससे कल से ग्रीन पार्क में भारत और श्रीलंका के बीच शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में व्यवधान आ सकता है।
मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 72 घंटों में बरसात होने की भविष्यवाणी की है। सोमवार की शाम भी कानपुर के आकाश पर बादलों का डेरा था।
चन्द्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिक अनिरुद्ध दुबे ने कहा कि अगले 72 घंटे तक कानपुर में बादल छाए रहेंगे तथा बरसात हो सकती है। घने बादल रहने या बरसात होने से मैच में व्यावधान आ सकता है। (वार्ता)