आलेख | युग पुरुष | अलविदा सौरव | क्रिकेट टिकर | एशेज 2009 | चैंपियंस लीग टी-20 | टी-20 विश्व कप | आईपीएल 2009 | कुंबले | क्रिकेट स्कोरकार्ड | खिलाड़ी परिचय | समाचार | वर्तमान/पिछली श्रृंखलाएँ | सचिन | आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2009
मुख पृष्ठ » खेल-संसार » क्रिकेट » समाचार » ब्रैडमैन हॉल ऑफ फेम में शामिल (Don Bredman Hall of Fame ICC Cricket)
Feedback Print Bookmark and Share
 
क्रिकेट के बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन को औपचारिक रूप से आईसीसी हाल ऑफ फेम में शामिल कर लिया गया है।

मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड पर गुरुवार को आयोजित एक कार्यक्रम में डॉन ब्रैडमैन के पोते टॉम ब्रैडमैन ने उनके प्रतिनिधि के रूप में यह सम्मान ग्रहण किया। आईसीसी के निदेशक तथा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन जैफ क्लार्क ने इस अवसर पर टाम को स्मृति चिह्न प्रदान किया।

इस अवसर पर टॉम ने कहा कि उनके दादा को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाना एक सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि ब्रैडमेन के प्रतिनिधि के रूप में इस सम्मान को प्राप्त कर उनका परिवार आज गर्व महसूस कर रहा है।

गौरतलब है कि ब्रैडमैन ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में सिर्फ 52 टेस्ट खेले और 29 शतक की मदद से 6996 रन बनाए। उनका औसत 99.94 का रहा, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक है। इसके अलावा प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी उन्होंने 28067 रन बनाए हैं। इसमें 117 शतक शामिल हैं तथा उनका औसत 95.14 का रहा है।

ब्रैडमैन ने 1936 से 1948 के बीच 24 टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करते हुए 15 में जीत दिलाई। उनकी मृत्यु 2001 में हुई। (वार्ता)
संबंधित जानकारी खोजें