आलेख | युग पुरुष | अलविदा सौरव | क्रिकेट टिकर | एशेज 2009 | चैंपियंस लीग टी-20 | टी-20 विश्व कप | आईपीएल 2009 | कुंबले | क्रिकेट स्कोरकार्ड | खिलाड़ी परिचय | समाचार | वर्तमान/पिछली श्रृंखलाएँ | सचिन | आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2009
मुख पृष्ठ » खेल-संसार » क्रिकेट » समाचार » 'ली के लिए टेस्ट टीम में जगह पाना मुश्किल' (Took place in the Test team difficult for the Lee)
Feedback Print Bookmark and Share
 
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर का मानना है कि फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे तेज गेंदबाज ब्रेट ली के लिए टेस्ट टीम में वापसी करना मुश्किल होगा।

टेलर ने स्पष्ट किया कि वह नहीं चाहते कि अपना वनडे और ट्वेंटी-20 करियर बढ़ाने के लिए ली टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहें जैसा कि इंग्लैंड के हरफनमौला एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने किया।

टेलर ने ‘द ऑस्ट्रेलियन’ से कहा ‘ब्रेट के लिए यह मुश्किल होगा क्योंकि वह तेज गेंदबाज हैं और उनकी उम्र 33 वर्ष है। यदि वह सौ प्रतिशत फिट होते तो भी टीम में जगह बनाए रखना उनके लिए मुश्किल होगा।’

उन्होंने कहा कि जॉनसन, सिडल और हिलफेंहास जैसे नए खिलाड़ियों ने पिछले एक डेढ़ साल में अच्छा प्रदर्शन किया है। यदि ली पूरी तरह फिट भी हो जाते हैं तो उन्हें 10 या 12 सप्ताह लग जाएँगे। इतने समय में ये खिलाड़ी टीम में अपनी जगह पक्की कर लेंगे।' (भाषा)
संबंधित जानकारी खोजें