आलेख | युग पुरुष | अलविदा सौरव | क्रिकेट टिकर | एशेज 2009 | चैंपियंस लीग टी-20 | टी-20 विश्व कप | आईपीएल 2009 | कुंबले | क्रिकेट स्कोरकार्ड | खिलाड़ी परिचय | समाचार | वर्तमान/पिछली श्रृंखलाएँ | सचिन | आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2009
मुख पृष्ठ » खेल-संसार » क्रिकेट » समाचार » विश्वकप के कार्यक्रम की घोषणा सोमवार को
Feedback Print Bookmark and Share
 
भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश की सहमेजबानी में वर्ष 2011 में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्वकप टूर्नामेंट के मैचों के कार्यक्रम की घोषणा नौ नवंबर को की जाएगी।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की विज्ञप्ति के मुताबिक टूर्नामेंट में कुल 49 मैच खेले जाने हैं, जिनमें से 29 की मेजबानी भारत को सौंपी गई है। फाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में, एक सेमीफाइनल मोहाली में और एक क्वार्टरफाइनल अहमदाबाद में होना है।

श्रीलंका में एक सेमीफाइनल और एक क्वार्टरफाइनल सहित कुल 12 मैच होने हैं। टूर्नामेंट का उद्घाटन कार्यक्रम 17 फरवरी को बांग्लादेश में होगा। बांग्लादेश छह ग्रुप मैचों और दो क्वार्टरफाइनल मुकाबलों की मेजबानी करेगा।

टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें भाग ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुपों में बाँटा गया है। ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, कनाडा और कीनिया को ग्रुप-ए में रखा गया है जबकि भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, आयरलैंड और नीदरलैंड ग्रुप-बी में हैं।
संबंधित जानकारी खोजें