आलेख | युग पुरुष | अलविदा सौरव | क्रिकेट टिकर | एशेज 2009 | चैंपियंस लीग टी-20 | टी-20 विश्व कप | आईपीएल 2009 | कुंबले | क्रिकेट स्कोरकार्ड | खिलाड़ी परिचय | समाचार | वर्तमान/पिछली श्रृंखलाएँ | सचिन | आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2009
मुख पृष्ठ » खेल-संसार » क्रिकेट » समाचार » टीम में जल्द वापसी को बेताब हैं हेनरिक्स
Feedback Print Bookmark and Share
 
चोट के कारण भारत दौरा बीच में ही छोडकर स्वदेश लौटे ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मोइसेस हेनरिक्स ने उम्मीद जताई है कि वह एक सप्ताह में ही पूरी तरह फिट होकर टीम में वापसी कर लेंगे।

हेनरिक्स को भारत के खिलाफ जारी सात मैचों की वनडे सिरीज में चोटिल जेम्स होप्स की जगह भेजा गया था। लेकिन अपनी इस पर्दापण वनडे सिरीज में वह केवल दो मैच ही खेल पाए और हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण उन्हें स्वदेश लौटना पड़ा।

हेनरिक्स के हवाले से सिडनी मार्निंग हेराल्ड ने कहा कि मैं एक सप्ताह में टीम में वापसी करना चाहता हूँ। बचपन में मेरी इच्छा देश के लिए केवल एक मैच खेलने की थी, लेकिन जब आप वह एक मैच खेल लेते हैं तो आपकी इच्छा और बढ़ जाती है और आप अधिक से अधिक मैच खेलना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि मैं अब भी अपने खेल को सीखने की प्रक्रिया से गुजर रहा हूँ। देश के लिए खेलना आसान नहीं होता है। टीम में जगह पक्की करने के लिए आपको खुद को साबित करना होता है और मैं यही करने की कोशिश कर रहा हूँ।

22 वर्षीय हेनरिक्स ने हाल में संपन्न चैंपियंस लीग ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट में न्यू साउथ वेल्स की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। वे ऑस्ट्रेलिया के लिए दो वनडे और एक ट्वेंटी-20 मैच खेल चुके हैं।
संबंधित जानकारी खोजें