भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर की कार यहाँ के व्यस्ततम मालेगाँव इलाके से चोरी हो गई।
रविवार को होने वाले छठे वनडे मैच की कमेंट्री के सिलसिले में यहाँ आए गावस्कर को एक कार आवंटित थी।
पुलिस ने बताया कि जिस वक्त यह चोरी की घटना हुई उस वक्त गावस्कर होटल में थे। पुलिस के मुताबिक कार की तलाश की जा रही है और गावस्कर को दूसरी कार आवंटित की गई। (वार्ता)