आलेख | युग पुरुष | अलविदा सौरव | क्रिकेट टिकर | एशेज 2009 | चैंपियंस लीग टी-20 | टी-20 विश्व कप | आईपीएल 2009 | कुंबले | क्रिकेट स्कोरकार्ड | खिलाड़ी परिचय | समाचार | वर्तमान/पिछली श्रृंखलाएँ | सचिन | आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2009
मुख पृष्ठ » खेल-संसार » क्रिकेट » समाचार » न्यूजीलैंड के प्रदर्शन से खुश हैं विटोरी
Feedback Print Bookmark and Share
 
न्यूजीलैंड के कप्तान डेनीयल विटोरी का मानना है कि महत्वपूर्ण विभागों में सुधार करने के टीम के प्रयास से उन्हें पाकिस्तान को हराकर तीन मैचों की एक दिवसीय श्रृंखला 1-1 से बराबर करने में मदद मिली।

उन्हें पहले मैच में पाकिस्तान ने 138 रन से शिकस्त दी थी, लेकिन ब्लैक कैप्स ने वापसी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और कल 64 रन से जीत दर्ज की। टीम के इस प्रदर्शन से न्यूजीलैंड के कप्तान काफी खुश हैं।

विटोरी ने जीत के बाद कहा कि मुझे लगता है कि हम कुछ विशेष विभागों में सुधार करना चाहते थे और हमने अथक प्रयास किया और यह देखकर काफी अच्छा लगता है कि हम बराबरी करने में सफल रहे। अब हमें पाकिस्तान पर दबाव बनाना चाहिए। तीसरा और अंतिम मैच सोमवार को यहाँ खेला जाएगा। (भाषा)
संबंधित जानकारी खोजें