आलेख | युग पुरुष | अलविदा सौरव | क्रिकेट टिकर | एशेज 2009 | चैंपियंस लीग टी-20 | टी-20 विश्व कप | आईपीएल 2009 | कुंबले | क्रिकेट स्कोरकार्ड | खिलाड़ी परिचय | समाचार | वर्तमान/पिछली श्रृंखलाएँ | सचिन | आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2009
मुख पृष्ठ » खेल-संसार » क्रिकेट » समाचार » दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड की जीत
Feedback Print Bookmark and Share
 
विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्कुलम (131 रन) के शतक और बाद में गेंदबाजों की अनुशासित गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को तीन एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच में 64 रनों से हराकर श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली। मैक्कुलम को 'मैन ऑफ द मैच' घोषित किया गया।

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 303 रन बनाए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 47.2 ओवर में 239 रनों पर सिमट गई। पाकिस्तान की ओर से सलामी बललेबाज सलमान बट्ट ने 59, खालिद लतीफ ने 45 और अब्दुल रज्जाक ने 35 रन बनाए।

न्यूजीलैंड की तरफ से स्कॉट स्टायरिश को तीन विकेट मिले, जबकि डेनियल विटोरी और काइले मिल्स को दो-दो सफलताएँ हात लगीं। शेन बॉन्ड और टिम साऊथी को एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। (वेबदुनिया न्यूज)
संबंधित जानकारी खोजें