आलेख | युग पुरुष | अलविदा सौरव | क्रिकेट टिकर | एशेज 2009 | चैंपियंस लीग टी-20 | टी-20 विश्व कप | आईपीएल 2009 | कुंबले | क्रिकेट स्कोरकार्ड | खिलाड़ी परिचय | समाचार | वर्तमान/पिछली श्रृंखलाएँ | सचिन | आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2009
मुख पृष्ठ » खेल-संसार » क्रिकेट » समाचार » क्रिकेट कैलेंडर को सीमित करने की जरूरत (cricket calendar)
Feedback Print Bookmark and Share
 
भारत के खिलाफ सात मैचों की मौजूदा वनडे सिरीज में अपने प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों से परेशान क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि टीम के व्यस्त कार्यक्रम को सीमित करने की जरूरत है।

चोट के कारण प्रमुख तेज गेंदबाज ब्रेट ली, पीटर सिडल और विकेटकीपर बल्लेबाज टिम पेन सहित पाँच खिलाड़ी पहले ही भारत दौरा अधूरा छोड़कर स्वदेश लौट चुके हैं। उपकप्तान माइकल क्लार्क, नियमित विकेटकीपर ब्रैड हैडिन और नाथन ब्रेकन पहले ही चोट से जूझ रहे हैं। सिडल ने खिलाड़ियों की चोट के लिए टीम के अतिव्यस्त कार्यक्रम को जिम्मेदार ठहराया है।

सीए के अध्यक्ष जैक क्लार्क ने सिडल की बात का समर्थन करते हुए कहा कि वे भविष्य दौरा कार्यक्रम में मैचों की संख्या सीमित करने पर जोर देंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक यह तय नहीं है कि नए भविष्य दौरा कार्यक्रम में क्या होगा। आईसीसी के टूर्नामेंटों को लेकर पेंच फंसा हुआ है इसलिए एफटीपी को अभी तक जारी नहीं किया गया है।

क्लार्क ने कहा कि टीमों का जिस तरह का व्यस्त कार्यक्रम है, मुझे नहीं लगता है कि ऐसे में हर वर्ष आईसीसी का एक टूर्नामेंट आयोजित करना संभव है, लेकिन आईसीसी को भी न केवल टेस्ट खेलने वाले देशों बल्कि मान्यता प्राप्त सदस्यों और सहयोगियों को भी लाभांश देना पड़ता है। मुझे लगता है कि एफटीपी में सभी चीजों का ध्यान रखा जाएगा।

टीमों के व्यस्त कार्यक्रम के अलावा ट्वेंटी-20 क्रिकेट के आगमन से पैसों से भरपूर आईपीएल, विश्वकप और चैंपियंस लीग में खेलने से खिलाड़ियों पर अतिरिक्त दबाव आ गया है। ऑस्ट्रेलिया इस वर्ष 40 वनडे, 13 टेस्ट और ट्वेंटी-20 विश्वकप खेल चुका है, जिसका असर अब दिखने लगा है। एक के बाद एक उसके खिलाड़ी चोटिल होते जा रहे हैं। (वार्ता)
संबंधित जानकारी खोजें