आलेख | युग पुरुष | अलविदा सौरव | क्रिकेट टिकर | एशेज 2009 | चैंपियंस लीग टी-20 | टी-20 विश्व कप | आईपीएल 2009 | कुंबले | क्रिकेट स्कोरकार्ड | खिलाड़ी परिचय | समाचार | वर्तमान/पिछली श्रृंखलाएँ | सचिन | आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2009
मुख पृष्ठ » खेल-संसार » क्रिकेट » समाचार » काफी अधिक क्रिकेट हो रहा है:सिडल
Feedback Print Bookmark and Share
 
FILE
भारत के खिलाफ मौजूदा एकदिवसीय श्रृंखला से चोट के कारण बाहर हुए ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पीटर सिडल ने कहा कि उनकी चोट पिछले पाँच महीने में लगातार क्रिकेट खेलने का नतीजा है।

माँसपेशियों में खिंचाव के बाद सुबह स्वदेश लौटने पर सिडल ने कहा कि लंबे समय बाद घर लौटने पर उन्हें खुशी है। सिडल ऑस्ट्रेलिया के उन पाँच खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें चोट के कारण श्रृंखला से हटना पड़ा। सिडल ने कहा कि घर लौटना, अपने परिवार और दोस्तों को देखना और अपने बिस्तर पर सोना काफी सुखद है।

ऑस्ट्रेलियन एसोसिएटेड प्रेस ने सिडल के हवाले से कहा कि यह लंबा दौरा था और खिलाड़ी काफी लंबे समय से घर से दूर हैं और संभवत: हम काफी क्रिकेट खेल रहे हैं लेकिन मुझे भरोसा है कि वे अगले तीन मैचों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और श्रृंखला जीतकर घर लौटेंगे।

सिडल ने हाल में विश्व ट्वेंटी-20 चैम्पियनशिप, एशेज, इंग्लैंड के खिलाफ सात एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला, चैम्पियन्स ट्रॉफी के अलावा विक्टोरिया की ओर से चैम्पियन्स लीग ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट में भी हिस्सा लिया, जिसके बाद उन्हें भारत के खिलाफ सात मैचो की मौजूदा श्रृंखला के लिए भी टीम में चुन लिया गया।

सिडल ने कहा कि मोहाली में चौथे एकदिवसीय के दौरान चोट लगी उनकी चोट इतनी गंभीर नहीं है और वह इस महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली घरेलू टेस्ट श्रृंखला के लिए फिट हो जाएँगे। सिडल के अलावा तेज गेंदबाज ब्रेट ली, ऑल राउंडर मोइसेस हेनरिक्स और जेम्स होप्स तथा विकेटकीपर टिम पैन को भी चोट के कारण भारत से स्वदेश लौटना पड़ा।

इससे पहले उप कप्तान माइकल क्लार्क, नियमित विकेटकीपर ब्रेड हैडिन, तेज गेंदबाज नाथन ब्रेकन और कैलम फर्ग्यूसन को चोट के कारण भारत दौरे की ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह नहीं मिली थी। (भाषा)
संबंधित जानकारी खोजें