आलेख | युग पुरुष | अलविदा सौरव | क्रिकेट टिकर | एशेज 2009 | चैंपियंस लीग टी-20 | टी-20 विश्व कप | आईपीएल 2009 | कुंबले | क्रिकेट स्कोरकार्ड | खिलाड़ी परिचय | समाचार | वर्तमान/पिछली श्रृंखलाएँ | सचिन | आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2009
मुख पृष्ठ » खेल-संसार » क्रिकेट » समाचार » चोटों का कारण अति व्यस्त कार्यक्रम:मार्श
Feedback Print Bookmark and Share
 
ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर्स संघ के सीईओ पाल मार्श का मानना है कि भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की चोटों की समस्या साबित करती है कि अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम काफी व्यस्त है।

‘सिडनी मॉर्निग हेराल्ड’ ने मार्श के हवाले से कहा कि अगर आपको अत्यधिक क्रिकेट के प्रभाव के सबूत की जरूरत हो तो यह अब हमें दिख रहा है। तेज गेंदबाज ब्रेट ली और पीटर सिडल, विकेटकीपर टिम पैन और ऑलराउंडर जेम्स होप्स चोट के कारण भारत के एकदिवसीय दौरे से स्वदेश लौट चुके हैं।

होप्स के विकल्प के तौर पर टीम में शामिल मोइसेस हेनरिक्स भी माँसपेशियों में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे हैं। इससे पहले चोट के कारण उपकप्तान माइकल क्लार्क, तेज गेंदबाज नाथन ब्रैकन और युवा बल्लेबाज कैलम फग्यरुसन को टीम में शामिल नहीं किया गया था। (भाषा)
संबंधित जानकारी खोजें