आलेख | युग पुरुष | अलविदा सौरव | क्रिकेट टिकर | एशेज 2009 | चैंपियंस लीग टी-20 | टी-20 विश्व कप | आईपीएल 2009 | कुंबले | क्रिकेट स्कोरकार्ड | खिलाड़ी परिचय | समाचार | वर्तमान/पिछली श्रृंखलाएँ | सचिन | आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2009
मुख पृष्ठ » खेल-संसार » क्रिकेट » समाचार » पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराया (Pakistan New Zealand match)
Feedback Print Bookmark and Share
 
‘मैन ऑफ द मैच’ शाहिद अफरीदी और कामरान अकमल के तेजतर्रार अर्धशतकों के बल पर विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद अफरीदी की अगुवाई में गेंदबाजों के धारदार प्रदर्शन से पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को पहले एकदिवसीय क्रिकेट मैच में 138 रन के बड़े अंतर से परास्त कर दिया।

अरसे बाद वनडे मैच में अर्धशतक बनाने वाले अफरीदी ने गेंदबाजी में भी हाथ दिखाते हुए दो कीवी बल्लेबाजों को अपनी घूमती गेंदों का शिकार बनाया।

न्यूजीलैंड इस मैच में पाकिस्तान को कहीं भी टक्कर देता नहीं दिखा और 288 रन के विशाल लक्ष्य के आगे घुटने टेकते हुए महज 149 रन पर उसकी पूरी टीम आउट हो गई। सिर्फ एरोन रेडमंड (52) और कप्तान डेनियल विटोरी (38) ही पाकिस्तानी गेंदबाजों का कुछ हद तक मुकाबला कर सके।

पाकिस्तान की तरफ से अफरीदी के अलावा उमर गुल, अब्दुल रज्जाक और सईद अजमल ने दो-दो विकेट लिए जबकि एक विकेट मोहम्मद आमेर की झोली में गया। न्यूजीलैंड के आठ खिलाड़ी दहाई का अंक नहीं छू सके।

इससे पहले अफरीदी, अकमल और खालिद लतीफ के अर्धशतकों के दम पर पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच में आज नौ विकेट पर 287 रन बनाए।

अफरीदी ने 50 गेंद में 70 रन बनाए जबकि सलामी बल्लेबाज लतीफ ने 64 रन की पारी खेली। टॉस जीतकर बल्लेबाजी के यूनिस खान के फैसले के बाद पाकिस्तान के चार विकेट एक समय 75 रन पर गिर गए थे लेकिन अफरीदी और अकमल ने पारी को संभाला। अकमल ने ज्यादा धुआँधार बल्लेबाजी की उन्होंने 43 गेंद पर 67 रन बनाए जिसमें चार छक्के और पाँच चौके शामिल हैं। आखिरी दस ओवर में पाकिस्तान ने 107 रन बटोरे।

अफरीदी ने अपनी पारी में तीन छक्के और चार चौके जमाए। उन्होंने लतीफ के साथ पाँचवें विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी की। इससे पहले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज शेन बांड ने सलमान बट और यूनिस को खाता खोले बगैर आउट कर दिया था।

लतीफ ने तीसरे विकेट के लिए मोहम्मद युसूफ के साथ 57 रन जोड़े। अफरीदी ने बांड को चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया जो 33 मैचों में उनका पहला अर्धशतक है। उन्होंने आखिरी पचास जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछले साल मुल्तान में बनाया था।
संबंधित जानकारी खोजें