आलेख | युग पुरुष | अलविदा सौरव | क्रिकेट टिकर | एशेज 2009 | चैंपियंस लीग टी-20 | टी-20 विश्व कप | आईपीएल 2009 | कुंबले | क्रिकेट स्कोरकार्ड | खिलाड़ी परिचय | समाचार | वर्तमान/पिछली श्रृंखलाएँ | सचिन | आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2009
मुख पृष्ठ » खेल-संसार » क्रिकेट » समाचार » खोड़ा के शतक ने राजस्थान को संभाला
Feedback Print Bookmark and Share
 
सलामी बल्लेबाज गगन खोड़ा के शतकीय प्रहार की मदद से राजस्थान ने असम के खिलाफ रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप ए के मैच के पहले दिन साईराज बहुतुले और अर्लेन कंवर के झटकों से उबरते हुए 228 रन का सम्मानजनक स्कोर बना लिया।

पहले बल्लेबाजी करने वाली राजस्थान की टीम के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे लेकिन खोड़ा ने एक छोर संभाले रखा था। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए कुलदीप सिंह के साथ 61 रन की साझेदारी की, जो पारी की सबसे बड़ी साझेदारी रही।

असम के लिए खेल रहे स्पिनर बहुतुले ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 25 ओवर में 66 रन देकर चार विकेट लिए जबकि अर्लेन कंवर ने 23.1 ओवर में सिर्फ 46 रन देकर चार विकेट चटकाए।

जवाब में असम ने पहले दिन का खेल समाप्त होने के समय तक बिना कोई विकेट गँवाए एक रन बना लिया था। धीरज जाधव एक रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि परवेज अजीज ने खाता नहीं खोला है।
संबंधित जानकारी खोजें