आलेख | युग पुरुष | अलविदा सौरव | क्रिकेट टिकर | एशेज 2009 | चैंपियंस लीग टी-20 | टी-20 विश्व कप | आईपीएल 2009 | कुंबले | क्रिकेट स्कोरकार्ड | खिलाड़ी परिचय | समाचार | वर्तमान/पिछली श्रृंखलाएँ | सचिन | आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2009
मुख पृष्ठ » खेल-संसार » क्रिकेट » समाचार » पार्थिव पटेल का अर्धशतक
Feedback Print Bookmark and Share
 
भारतीय टीम में वापसी की कवायद में लगे कप्तान पार्थिव पटेल की 83 रन की अर्धशतकीय पारी से गुजरात ने रणजी ट्रॉफी सुपर लीग ग्रुप ए मैच के पहले दिन उड़ीसा के खिलाफ अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 237 रन बनाए।

टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही और एक समय उसका स्कोर चार विकेट पर 89 रन था। पार्थिव ने यहीं से रूजुल भट्ट (46) के साथ 89 रन की साझेदारी की। विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव ने अपनी पारी में 128 गेंद खेली तथा दस चौके लगाए।

स्टंप उखड़ने के समय तिमिल पटेल 11 और अशरफ मकडा 31 रन पर खेल रहे थे। उड़ीसा की तरफ से धीरजसिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 88 रन देकर चार विकेट लिए हैं, जबकि देवाशीष मोहंती ने 17 ओवर में 26 रन देकर दो विकेट हासिल किए।
संबंधित जानकारी खोजें