आलेख | युग पुरुष | अलविदा सौरव | क्रिकेट टिकर | एशेज 2009 | चैंपियंस लीग टी-20 | टी-20 विश्व कप | आईपीएल 2009 | कुंबले | क्रिकेट स्कोरकार्ड | खिलाड़ी परिचय | समाचार | वर्तमान/पिछली श्रृंखलाएँ | सचिन | आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2009
मुख पृष्ठ » खेल-संसार » क्रिकेट » समाचार » मनीष पांडे दोहरे शतक की ओर
Feedback Print Bookmark and Share
 
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ शतक से तीन रन से चूक गए लेकिन उनके और मनीष पांडे (नाबाद 194) के बीच चौथे विकेट के लिए 273 रन की साझेदारी की बदौलत कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी के सुपर लीग मैच के पहले दिन उत्तरप्रदेश के खिलाफ पाँच विकेट पर 372 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

उत्तर प्रदेश ने टास जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया और तीसरे ही ओवर में उपकप्तान राबिन उथप्पा का विकेट गिरने से यह सही साबित होता भी नजर आने लगा। उथप्पा को आरपी सिंह ने पगबाधा आउट किया, जिस समय स्कोर बोर्ड पर सिर्फ एक रन टंगा था।

कर्नाटक को दूसरा झटका 27 रन के स्कोर पर भुवनेश्वर कुमार ने दिया। अमित वर्मा (5) उनकी गेंद पर पगबाधा आउट हुए। इसी स्कोर पर सलामी बल्लेबाज केबी पवन (15) को शलभ श्रीवास्तव ने पैवेलियन भेजकर मेजबान का शिकंजा कस दिया।

इसके बाद हालाँकि द्रविड़ ने संकटमोचक की भूमिका एक बार फिर निभाते हुए पांडे के साथ कर्नाटक की पारी को संभाला। द्रविड़ ने 185 गेंदों का सामना करके 97 रन बनाए, जिसमें 15 चौके शामिल हैं। वह तेजी से रन चुराने के प्रयास में रन आउट हो गए।

पांडे अलबत्ता 238 गेंद पर 194 रन बनाकर डटे हुए हैं। अपनी मैराथन पारी में वह 27 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। उनके साथ बी अखिल 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।
संबंधित जानकारी खोजें