आलेख | युग पुरुष | अलविदा सौरव | क्रिकेट टिकर | एशेज 2009 | चैंपियंस लीग टी-20 | टी-20 विश्व कप | आईपीएल 2009 | कुंबले | क्रिकेट स्कोरकार्ड | खिलाड़ी परिचय | समाचार | वर्तमान/पिछली श्रृंखलाएँ | सचिन | आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2009
मुख पृष्ठ » खेल-संसार » क्रिकेट » समाचार » बांगड़ के शतक से रेलवे की अच्छी शुरुआत
Feedback Print Bookmark and Share
 
संजय बांगड़ के नाबाद 111 रन की मदद से रेलवे ने तमिलनाडु के खिलाफ रणजी ट्रॉफी सुपर लीग ग्रुप ए मैच के पहले दिन यहाँ चार विकेट पर 242 रन बनाकर शानदार शुरुआत की।

करनैल सिंह स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में बांगड़ ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरकर अपने कप्तान मुरली कार्तिक का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के फैसले को सही साबित किया।

उन्होंने सलामी बल्लेबाज फैज फजल के साथ 80 और येरे गौड़ के साथ 76 रन की दो महत्वपूर्ण साझेदारियाँ भी की।

बांगड़ ने अब तक अपनी पारी में 217 गेंद का सामना करके 14 चौके और दो छक्के लगाये हैं। उनके बाद फजल ने 70 रन का उपयोगी योगदान दिया जिसके लिये उन्होंने 164 गेंद खेली तथा 11 चौके लगाए। स्टंप उखड़ने के समय बांगड़ के साथ संजीब सान्याल छह रन बनाकर खेल रहे थे।

तमिलनाडु ने सात गेंदबाजों का उपयोग किया लेकिन उसे इसका फायदा नहीं मिला । उसकी तरफ से आर अश्विन ने 33 ओवर में दो विकेट लिए। अभिनव मुकुंद और सुरेश कुमार को एक-एक विकेट मिला जबकि लक्ष्मीपति बालाजी को अभी पहले विकेट का इंतजार है।
संबंधित जानकारी खोजें