आलेख | युग पुरुष | अलविदा सौरव | क्रिकेट टिकर | एशेज 2009 | चैंपियंस लीग टी-20 | टी-20 विश्व कप | आईपीएल 2009 | कुंबले | क्रिकेट स्कोरकार्ड | खिलाड़ी परिचय | समाचार | वर्तमान/पिछली श्रृंखलाएँ | सचिन | आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2009
मुख पृष्ठ » खेल-संसार » क्रिकेट » समाचार » सेना की टीम पर रणजी में खेलने पर प्रतिबंध
Feedback Print Bookmark and Share
 
सेना की टीम सुरक्षा कारणों से जम्मू-कश्मीर के खिलाफ श्रीनगर में आज रणजी ट्रॉफी मैच खेलने नहीं गई जिस पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने कड़ी प्रतिक्रिया करते हुए उस पर इस सत्र के लिए प्रतिबंध लगा दिया।

शेरे-ए-कश्मीर स्टेडियम में पाँच साल बाद मैच होना था लेकिन सेना की टीम के श्रीनगर नहीं जाने से जम्मू एवं कश्मीर की टीम को चार अंक मिले। सेना की टीम के इस फैलसे पर जम्मू एवं कश्मीर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष फारूख अब्दुल्ला बहुत नाराज थे।

अब्दुल्ला ने सेना की क्रिकेट टीम के सुरक्षा कारणों से श्रीनगर आकर रणजी क्रिकेट मैच खेलने से इंकार करने पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा है कि सेना के इस फैसले से देश की छवि खराब होगी और वे इस मामले को प्रधानमंत्री के समक्ष ले जाएँगे।

मामले की गंभीरता को भांपते हुए बीसीसीआई ने सेना खेल नियंत्रण बोर्ड (एसएससीबी) क्रिकेट टीम को जम्मू और कश्मीर के खिलाफ श्रीनगर में प्लेट डिवीजन मैच में खेलने से इंकार करने पर इस साल की रणजी ट्रॉफी से प्रतिबंधित कर दिया।

बीसीसीआई सचिव एन श्रीनिवासन ने यहाँ एक बयान में कहा ‍कि सेना खेल नियंत्रण बोर्ड क्रिकेट टीम को जम्मू और कश्मीर के खिलाफ श्रीनगर में तीन से छह नवंबर तक रणजी ट्रॉफी प्लेट डिवीजन मैच खेलना था। उन्होंने कहा कि हालाँकि, एसएससीबी ने मैच में हिस्सा नहीं लिया और अपनी क्रिकेट टीम को श्रीनगर भेजने में असमर्थता जता दी।

एसएससीबी को इसलिए बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंटों से संबंधित नियमों के मुताबिक रणजी ट्रॉफी 2009-10 सत्र में हिस्सा लेने से डिस्क्वालीफाई किया जाता है। उन्होंने कहा कि एसएससीबी के खिलाफ आगे की कार्रवाई का फैसला बीसीसीआई की कार्यकारी समिति की बैठक में किया जाएगा।

नाराज अब्दुल्ला ने कहा कि सेना के इस कदम ने प्रधानमंत्री रक्षामंत्री और गृहमंत्री के कश्मीर की स्थिति को सामान्य बताने को बेअसर कर दिया। कुछ लोगों के निजी स्वार्थ कश्मीर में स्थिति को सामान्य नहीं होना देना चाहते।

उन्होंने कहा कि मैं यह मामला भारत सरकार के पास ले जाऊँगा। हम सेना की क्रिकेट टीम का इंतजार कर रहे थे। हम उनका स्वागत करने को तैयार थे। हमें यह जानकर काफी निराशा हुई कि सेना की टीम नहीं आ रही है। यह कदम भारत की छवि खराब करेगा।

अब्दुल्ला ने कहा कि भारत सरकार क्या कर रही है। हमें यह पता लगाना होगा कि क्या सेना की टीम को यहाँ आने से मना किया गया है। यह घटना छोटी नहीं है। यह इससे जुड़ा है कि कश्मीर की स्थिति सामान्य है या नहीं। उन्होंने कहा कि सेना का कहना है कि कश्मीर की स्थिति सामान्य नहीं है। वे हमेशा यह कह कर हमें दु:खी करते हैं ताकि वे हमेशा हमारे सर्वेसर्वा बने रहें।

सेना की टीम ने प्लेट डिवीजन के मैच में जम्मू और कश्मीर को यह कहकर वॉकओवर दे दिया था कि उसे सुरक्षा कारणों से वहाँ जाकर खेलने पर हिचक है। सेना के सहायक कोच जेपी पांडे ने कहा की टीम को कहा गया है कि वे जम्मू और कश्मीर के लिए रवाना नहीं हो और अगले मैच की तैयारियाँ करें।
संबंधित जानकारी खोजें