ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम पर यहाँ भारत के खिलाफ चौथे एकदिवसीय मैच में धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया।
मैच रैफरी क्रिस ब्रॉड ने रिकी पोंटिंग की टीम के निर्धारित समय में दो ओवर कम फेंकने के बाद जुर्माना लगाया। ऑस्ट्रेलिया ने कल यह मैच 24 रन से जीता।
पोंटिंग पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जबकि अन्य खिलाड़ियों पर 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। ओवर गति से संबंधित आईसीसी के नियमों के मुताबिक निर्धारित समय में जितने ओवर कम किए जाते हैं, उस प्रत्येक ओवर के लिए प्रत्येक खिलाड़ी पर पाँच प्रतिशत जबकि कप्तान पर इसका दोगुना जुर्माना लगाया जाता है।