आलेख | युग पुरुष | अलविदा सौरव | क्रिकेट टिकर | एशेज 2009 | चैंपियंस लीग टी-20 | टी-20 विश्व कप | आईपीएल 2009 | कुंबले | क्रिकेट स्कोरकार्ड | खिलाड़ी परिचय | समाचार | वर्तमान/पिछली श्रृंखलाएँ | सचिन | आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2009
मुख पृष्ठ » खेल-संसार » क्रिकेट » समाचार » गंभीर ने सिखाए पाक बल्लेबाज को गुर (Gautam Gambhir Indian Batsman Pakistani Cricketer)
Feedback Print Bookmark and Share
 
FILE
भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने पाकिस्तानी टीम से बाहर किए गए नासिर जमशेद को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए उपयोगी टिप्स दिए थे।

अबुधाबी और दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे श्रृंखला के लिए टीम में नहीं चुने गए जमशेद ने पिछले साल भारतीय टीम के पाकिस्तान दौरे पर गंभीर से मुलाकात की थी।

एक क्रिकेट वेबसाइट पर जमशेद ने कहा पिछले साल जब भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर थी तो मैंने गंभीर से बल्लेबाजी को लेकर सलाह माँगी थी। उन्होंने मेरी बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा था कि मेरे पास अच्छे शॉट हैं।

जमशेद ने कहा-उन्होंने मुझे स्पिनरों के खिलाफ बड़े शॉट खेलने की बजाय एक-एक रन बनाने की सलाह दी। इसके अलावा तेज गेंदबाजों के खिलाफ भी खेलने के गुर सिखाए।

भारतीय टीम ने पिछले साल पाकिस्तान में एशिया कप खेला था। जमशेद उस समय पाकिस्तानी टीम के सदस्य थे।
संबंधित जानकारी खोजें