टीम इंडिया की 'दीवार' रहे पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विकेट नहीं ले पा रहे प्रवीण कुमार का बचाव करते हुए कहा कि उसका भविष्य उज्जवल है।
मेरठ में तीन से छह नंबर तक उत्तरप्रदेश के खिलाफ कर्नाटक के लिए रणजी मुकाबले में आए राहुल द्रविड़ ने कहा कि प्रवीण कुमार पहले ही अपनी गेंदबाजी को साबित कर चुके हैं। उसमें जबरदस्त गेंदबाजी का कौशल है। खासकर स्विंग गेंदबाजी में तो उनका जवाब नहीं है, वह अभी और आगे जाएँगे।
प्रवीण को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अन्तिम दो मैचों में विकेट तो नहीं मिला लेकिन उन्होंने दिल्ली में तीसरे वनडे में पाँच ओवर में केवल 16 रन दिए और मोहाली में 9.2 ओवर में 41 रन दिए।
अन्य सवालों के जवाब में द्रविण ने कहा कि वह फिलहाल अपना ध्यान कल के मुकाबले पर लगा रहे हैं और इनकी पूरी कोशिश इस बार कर्नाटक को रणजी के क्वार्टर और सेमीफाइनल तक पहुँचाने की होगी।
उन्होंने कहा कि वे इससे पहले भी मेरठ आए थे लेकिन उस बार वे क्रिकेट का बल्ला खरीदने आए थे लेकिन इस बार वे रणजी खेलने आए हैं।