आलेख | युग पुरुष | अलविदा सौरव | क्रिकेट टिकर | एशेज 2009 | चैंपियंस लीग टी-20 | टी-20 विश्व कप | आईपीएल 2009 | कुंबले | क्रिकेट स्कोरकार्ड | खिलाड़ी परिचय | समाचार | वर्तमान/पिछली श्रृंखलाएँ | सचिन | आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2009
मुख पृष्ठ » खेल-संसार » क्रिकेट » समाचार » चीनी महिला टीम आकर्षण का केंद्र
Feedback Print Bookmark and Share
 
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे वनडे मैच में पीसीए स्टेडियम खचाखच भरा रहा और दर्शक दीर्घा में चीन की महिला क्रिकेट टीम भी मौजूद थी। शुरुआत में स्टेडियम आधा खाली था लेकिन अगले दो घंटे में खचाखच भर गया।

गुरू नानक जयंती के कारण अवकाश होने से सारे टिकट बिक गए और ऑस्ट्रेलिया के हर विकेट पर दर्शकों ने टीम इंडिया की जमकर हौसलाअफजाई की।

इन दिनों पंजाब क्रिकेट संघ के मार्गदर्शन में क्रिकेट की बारीकियाँ सीखने आई चीनी महिला क्रिकेट टीम आकर्षण का केंद्र थी। पंजाब सरकार ने ग्रामीण इलाकों से 2000 बच्चों को मैच देखने बुलाया था, जिनके लिए यह दिन यादगार बन गया। पटियाला से मैच देखने आई गुरप्रीत ने कहा ‍कि पहली बार मैंने स्टेडियम के भीतर से मैच देखा है।
संबंधित जानकारी खोजें