आलेख | युग पुरुष | अलविदा सौरव | क्रिकेट टिकर | एशेज 2009 | चैंपियंस लीग टी-20 | टी-20 विश्व कप | आईपीएल 2009 | कुंबले | क्रिकेट स्कोरकार्ड | खिलाड़ी परिचय | समाचार | वर्तमान/पिछली श्रृंखलाएँ | सचिन | आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2009
मुख पृष्ठ » खेल-संसार » क्रिकेट » समाचार » अच्छे प्रदर्शन का श्रेय वार्न को:वॉटसन
 
ND
चोटों से जूझने और संघर्ष करने वाले क्रिकेटर से ऑस्ट्रेलिया को लगातार दूसरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी दिलाने वाले खिलाड़ी का सफर तय करने वाले ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने इस सुधार का श्रेय इंडियन प्रीमियर लीग में करिश्माई कप्तान शेन वार्न के नेतृत्व में खेलने को दिया।

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में लगातार दूसरा शतक जमाकर ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट की जीत के साथ लगातार दूसरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने के बाद वॉटसन ने कहा कि इससे (आईपीएल) एक खिलाड़ी के रूप में मेरा आत्मविश्वास बढ़ा। इससे मुझे ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी करने में मदद मिली। इतने बड़े मंच पर खेलना बड़ा टर्निंग प्वाइंट रहा।

उन्होंने कहा कि वार्न की कप्तानी और कोचिंग क्षमता से काफी कुछ सीखने को मिला। मैंने इससे भावनाओं को नियंत्रण में रखना सीखा। यह ऑलराउंडर आईपीएल के पहले टूर्नामेंट में वार्न की अगुआई में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेला था और टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन करने के लिए उन्हें ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया था।

वॉटसन ने कल रात फाइनल में 105 रन की पारी को करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी करार दिया। इसी बदौलत उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' के पुरस्कार से नवाजा गया।
संबंधित जानकारी खोजें