इंग्लैंड से एशेज 1-2 से गँवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताजा टेस्ट रैंकिंग में गिरकर चौथे स्थान पर पहुँच गया है, जबकि इंग्लैंड इस जीत के साथ पाँचवे स्थान आ गया है।
टेस्ट रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका की शीर्ष कुर्सी बरकरार है वहीं पाकिस्तान को हाल में संपन्न टेस्ट सीरीज में मात देने वाली श्रीलंकाई टीम दूसरे स्थान पर पहुँच गई है। भारत इस रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है।
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग इस सिरीज को हारने के साथ ही इंग्लैंड की जमीन पर लगातार दो एशेज हारने वाले बिली मोर्डक के बाद दूसरे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बन गए हैं।