इंग्लैंड के हरफनमौला क्रिकेटर एंड्रयू फ्लिंटॉफ ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला और चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान इंग्लैंड की टीम के साथ नहीं होंगे।
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बताया कि फ्लिंटॉफ के कोहनी की सर्जरी होनी है, इसलिए उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है। ओवल में एशेज श्रृंखला के अंतिम टेस्ट के दौरान वे मंगलवार को चोटिल हो गए थे।
ईसीबी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के साथ सात एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के लिए फ्लिंटॉफ के स्थान पर किसी नए खिलाड़ी को नहीं रखा गया है और दक्षिण अफ्रीका में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उनके बाद में निर्णय लिया जाएगा।