आलेख | युग पुरुष | अलविदा सौरव | क्रिकेट टिकर | एशेज 2009 | टी-20 विश्व कप | आईपीएल 2009 | कुंबले | क्रिकेट स्कोरकार्ड | खिलाड़ी परिचय | समाचार | वर्तमान/पिछली श्रृंखलाएँ | सचिन | आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2009
मुख पृष्ठ » खेल-संसार » क्रिकेट » समाचार » ऑस्ट्रेलिया को अतिआत्मविश्वास ले डूबा
 
-शराफत खा

PTI
PTI










एशेज सिरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग सहित कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने दावा किया था कि एशेज सिरीज तो ऑस्ट्रेलिया ही जीतेगा। ग्लैन मैग्राथ और शेन वॉर्न जैसे कुछ पूर्व क्रिकटरों ने तो यहाँ तक कहा था कि इंग्लैंड को जीत के बारे में नहीं सोचकर यह सोचना चाहिए कि 0-5 की हार से कैसे बचें। इन सभी बयानों के बीच इंग्लैंड टीम ने अपने खेल का स्तर लगातार सुधारा और परिणाम सबसे सामने है।

कार्डिफ टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जबरदस्त खेल दिखाया, लेकिन किस्मत इंग्लैंड पर मेहरबान थी और इंग्लैंड टीम हारते-हारते यह टेस्ट ड्रॉ करवाने में कामयाब रही।

कार्डिफ टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम ने मान लिया कि एशेज में उसकी जीत पक्की है, बस यहीं से वे अपने लक्ष्य से भटक गए। दूसरी तरफ इंग्लैंड ने अपनी मौजूदा टीम के प्रदर्शन को निखारा और अपने खेल का स्तर लगातार बेहतर किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम को अपने भारी-भरकम खिलाड़ियों पर जरूरत से ज्यादा ही विश्वास था, जबकि इंग्लैंड के लिए हर टेस्ट में नया खिलाड़ी मैच विजेता साबित हुआ। यही इस एशेज सिरीज में दोनों टीमों के बीच का फर्क रहा।

रिकी पोंटिंग जहाँ अपनी टीम की ताकत बयान करके बड़े दावे कर रहे थे, वहीं इंग्लैंड के कप्तान एंड्रयू स्टॉस ने आगे बढ़कर अपने खिलाड़ियों को सकारात्मक क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया।

अतिआत्मविश्वासी ऑस्ट्रेलिया टीम ने अंतिम टेस्ट में ओवल के टर्निंग ट्रैक पर नाथन हार्टिज जैसे प्रभावी स्पिन गेंदबाज को बाहर रखा। टेस्ट के पहले दिन ही लंच के बाद से हर पल पोंटिंग को हार्टिज की कमी खली।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाजी आक्रमण को दोयम दर्जे का समझने की भूल करने वाले ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज स्टुअर्ट ब्रॉड, ग्रीम स्वान और स्टीव हार्मिंसन के सामने बौने साबित हुए।

पोंटिंग इंग्लैंड को उसी की धरती पर हारने का सपना लेकर इस दौरे पर आए थे, लेकिन वे खुद बिली मोर्डोक के बाद इंग्लैंड में दो एशेज सिरीज हारने वाले ऑस्ट्रेलियाई कप्तानों की फेहरिस्त में शामिल हो गए। पों‍टिंग सहित पूरी ऑस्ट्रेलिया टीम इस एशेज को भूलना चाहेगी, लेकिन सचाई यह है कि ऑस्ट्रेलिया टीम अतिआत्मविश्वास के कारण 1-2 से एशेज सिरीज हार चुकी है।
संबंधित जानकारी खोजें