आलेख | युग पुरुष | अलविदा सौरव | क्रिकेट टिकर | एशेज 2009 | टी-20 विश्व कप | आईपीएल 2009 | कुंबले | क्रिकेट स्कोरकार्ड | खिलाड़ी परिचय | समाचार | वर्तमान/पिछली श्रृंखलाएँ | सचिन | आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2009
मुख पृष्ठ » खेल-संसार » क्रिकेट » समाचार » हार्टिज को टीम में न लेना भूल
 
ऑस्ट्रेलिया टीम प्रबंधन ने एशेज सिरीज में इंग्लैंड से मिली कारारी हार के बाद स्वीकार किया है कि श्रृंखला के पाँचवें और निर्णायक टेस्ट में ऑफ स्पिनर नाथन हार्टिज को शामिल नहीं करना उन्हें महँगा पड़ा।

ओवल में खेले गए इस टेस्ट में स्पिन गेंदबाज काफी असरदार साबित हुए। इंग्लैंड के स्पिनर ग्रीम स्वान ने टेस्ट में आठ विकेट चटकाए, जबकि ऑस्ट्रेलिया के पार्टटाइम स्पिन गेंदबाज मार्कस नार्थ ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में एंड्रयू स्टॉस, एंड्रयू फ्लिंटॉफ, एलिस्टियर कुक और स्टुअर्ट ब्रॉड को आउट किया।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा कि हार्टिज को टीम में न लेकर हमने गलती की। हम सोच रहे थे कि ओवल में हम सही गेंदबाजी आक्रमण से उतर रहे हैं, लेकिन मैच से पहले किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि ओवल का विकेट इस तरह टर्न लेगा।

ऑस्ट्रेलिया के कोच टिम निल्सन ने कहा कि हमने विकेट पढ़ने में भूल की। हमारा ख्याल था कि विकेट की नमी से पिच की घास का फायदा हमारे गेंदबाजों को टेस्ट के तीसरे और चौथे दिन तक मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
संबंधित जानकारी खोजें