आलेख | युग पुरुष | अलविदा सौरव | क्रिकेट टिकर | एशेज 2009 | टी-20 विश्व कप | आईपीएल 2009 | कुंबले | क्रिकेट स्कोरकार्ड | खिलाड़ी परिचय | समाचार | वर्तमान/पिछली श्रृंखलाएँ | सचिन | आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2009
मुख पृष्ठ » खेल-संसार » क्रिकेट » समाचार » इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया से एशेज ट्रॉफी छीनी (England defeat Australia in Ashes)
 
इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलियाई घमंड को चूर-चूर करते हुए रविवार को यहाँ पाँचवें और अंतिम टेस्ट में 197 रन की बड़ी जीत के साथ चार साल बाद एशेज 2-1 से अपने नाम करके अपने दिग्गज ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ को शानदार विदाई दी।

माइकल हसी ओवल में चाय के बाद आउट होने वाले अंतिम खिलाड़ी रहे। उन्हें 121 रन के स्कोर पर ग्रीम स्वान ने एलिस्टेयर कुक के हाथों कैच आउट कराया। ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड के 546 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 348 रन पर सिमट गई।

स्वान ने 120 रन देकर चार विकेट जबकि स्टीव हार्मिसन ने 54 रन देकर तीन विकेट चटकाए। छह गेंद के अंदर दो खिलाड़ी रन आउट हुए, जिसमें कप्तान रिकी पोंटिंग का विकेट भी शामिल था। इससे इंग्लैंड ने ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ के विदाई मैच में जीत दर्ज की, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

पहली पारी में पाँच विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई टीम को 107 रन पर ढेर करने में अहम भूमिका निभाने वाले स्टुअर्ट ब्राड को मैन ऑफ द मैच जबकि इंग्लैंड के कप्तान एंड्रयू स्ट्रास और ऑस्ट्रेलिया के उपकप्तान माइकल क्लार्क को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द सिरीज चुना गया।

इससे पहले अपना आखिरी टेस्ट खेल रहे फ्लिंटॉफ ने पोंटिंग को रन आउट करके इंग्लैंड को एशेज श्रृंखला में जीत के करीब पहुँचा दिया। चाय तक ऑस्ट्रेलिया ने पाँच विकेट पर 265 रन बना लिए हैं और उसे जीत के लिए 281 रन की दरकार थी। माइकल हसी 77 और ब्रैड हैडिन 10 रन बनाकर खेल रहे थे।

इससे पहले पोंटिंग और हसी ने तीसरे विकेट के लिए 127 रन जोड़कर इंग्लैंड के गेंदबाजों को खूब परेशान किया। दोनों ने एक समय ऑस्ट्रेलिया की जीत की उम्मीदें जगा दीं, लेकिन फ्लिंटाफ ने उन पर पानी फेर दिया।

हसी ने स्टीफन हार्मिसन की गेंद पर पोंटिंग को रन लेने के लिए बुलाया, लेकिन मिडऑन पर खड़े फ्लिंटॉफ ने बेहद चुस्ती दिखाते हुए गिल्लियाँ बिखेर दीं, जब ऑस्ट्रेलियाई कप्तान क्रीज से करीब एक फुट दूर थे।

इंग्लैंड में आखिरी एशेज टेस्ट खेल रहे पोंटिंग 66 रन बनाकर आउट हुए जिसमें 10 चौके शामिल हैं। पाँच गेंद बाद माइकल क्लार्क भी रन आउट हो गए। ग्रीम स्वान की गेंद शॉर्ट लेग पर एलेस्टेयर कुक के जूते से टकराकर स्लिप में इंग्लैंड के कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस के पास गई, जिन्होंने गिल्लियाँ बिखेर दीं।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपने कल के स्कोर बिना किसी नुकसान के 80 रन से आगे खेलना शुरू किया। शेन वाटसन 31 और साइमन कैटिच 42 रन पर खेल रहे थे।

कैटिच अपने कल के स्कोर में सिर्फ एक रन का इजाफा कर सके। उन्हें चौथे ओवर में स्पिनर ग्रीम स्वान ने पगबाधा आउट किया। इसके तीन गेंद बाद स्टुअर्ट ब्राड ने वाटसन को पैवेलियन भेजा। पोंटिंग ने आते ही ब्राड को चौका जड़कर शानदार शुरुआत की थी, लेकिन उनके आउट होते ही ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों पर मानों पानी फिर गया।

इंग्लैंड ने कल ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 160 रन पर समेटने के बाद दूसरी पारी नौ विकेट पर 373 रन के स्कोर पर घोषित की थी। पहला टेस्ट खेल रहे जोनाथन ट्रॉट ने 119 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए चौथी पारी में रिकॉर्ड लक्ष्य मिला। अब तक चौथी पारी में सर्वोच्च लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम है, जिसने एंटीगा टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात विकेट पर 418 रन बनाए थे।
संबंधित जानकारी खोजें